लामडिंग सिलचर के बीच सभी ट्रेन सेवाएं बहाल

Share

हाफलोंग, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और पूरी बराक घाटी के अलावा विशेष रूप से डिमा हासाओ के लोगों ने बुधवार से राहत की सांस ली है। क्योंकि बुधवार से ‘लीमडिंग-सिलचर हिल खंड के बीच मालगाड़ी की आवाजाही सहित सभी यात्री ट्रेन सेवाओं की पूर्ण बहाली कर दी गई है।यहां उल्लेख किया जा सकता है कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने और उसके बाद जटिंगा लाम्पुर और न्यू हारांगाजाओ के बीच ट्रैक मेंखराबी आने के बाद 26 अप्रैल से लामडिंग-सिलचर के बीच ट्रेन संचार बाधित हो गया था। एनएफ रेलवे के लामर्डिंग और बदरपुर पहाड़ीखंड के बीच रेल सेवा बाधित होने से डिमा हासाओ, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम तथा बराक घाटी के लोगों को ईंधन संकट के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी।लामडिंग के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश कुमार महतो ने बताया कि लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्राधिकरण ने युद्ध स्तर पर ट्रेन संचार बहाल करने के लिए तत्परता से काम किया और जिसके परिणाम स्वरूप बुधवार से मालगाड़ी सहित सभी यात्री ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गईं हैं । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *